Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षा विभाग की बैठक जारी : शिक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया रद्द…… डाईट और SCERT के ऑफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम पर रोक… ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधि व प्रोगाम पर चर्चाएं जारी

शिक्षा विभाग की बैठक जारी : शिक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया रद्द…… डाईट और SCERT के ऑफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम पर रोक… ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधि व प्रोगाम पर चर्चाएं जारी
X
By NPG News

रायपुर 22 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राज्य सरकार ने ऐहितियाती कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजो, ITI को बंद करने के बाद अब शिक्षा विभाग की ऑफलाइन चल रही गतिविधियों को भी रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग की बैठक अभी चल रही है। उसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को कैसे संचालित किया जाये, इसे लेकर चर्चा हो रही है। बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, डीपीआई जितेंद्र शुक्ला सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं।

शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के साथ-साथ अब आफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम को भी स्थगित कर दिया है। हालांकि बैठक में इन गतिविधियों को ऑनलाइन तरीके से कैसे संचालित किया जाये, इस पर अभी आनलाइन तरीके से ट्रेनिंग प्रोग्राम और शैक्षणिक व्यवस्था को चलाने को लेकर चर्चा की जायेगी।

जानकारी के मुताबिक डाईट की तरफ से संचालित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्राचार्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम अभी रद्द कर दिया गया है, वहीं SCERT की तरफ शिक्षकों को दिये जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम को भी फिलहाल रोक दिया गया है।

Next Story