Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर दो सालों से कर रहा था बलात्कार, पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर दो सालों से कर रहा था बलात्कार, पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

दुर्ग 21 अगस्त 2021। शिक्षा विभाग में पदस्थ एक क्लर्क पर बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दो सालों से पीड़िता को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, दो साल पहले उसकी मुलाकात शिक्षा विभाग के क्लर्क सुनील कुमार महोबे से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये। पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो आरोपी उसे बदनाम और जान से मारने की धमकी देकर टाल दिया करता था।
इस बात से दुखी पीड़िता ने मोहन नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Next Story