Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षा विभाग ब्रेकिंग : ये होंगे नये शिक्षा सचिव और DPI……अब तक DPI की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर कलेक्टर बनाया गया

शिक्षा विभाग ब्रेकिंग : ये होंगे नये शिक्षा सचिव और DPI……अब तक DPI की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर कलेक्टर बनाया गया
X
By NPG News

रायपुर 5 जून 2021। कमलप्रीत सिंह स्कूल शिक्षा विभाग के नये सचिव होंगे। IAS कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ DPI और मिशन संचालक समग्र शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गयी है। इससे पहले DPI रहे जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र शुक्ला लंबे समय से डीपीआई की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

कमलप्रीत सिंह अभी तक सचिव खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा एडिश्नल चार्ज सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव परिवहन विभाग, परिवहन आयुक्त, आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Next Story