संपादकीय आचार संहिता (Editorial Policy) – NPG.NEWS
NPG News की पत्रकारिता का आधार सच, निष्पक्षता और जनहित है। यह एडिटोरियल पालिसी अपने पाठको बताती है कि हमारी टीम खबरें कैसे तैयार करती है, किन ruls का पालन करती है और पाठकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाती है। यह संहिता सूचना प्रौद्योगिकी (डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 और भारतीय पत्रकारिता के स्थापित मानकों के अनुरूप है।
1. सत्य और सटीकता (Accuracy & Truthfulness)
NPG.NEWS का पहला और सबसे बड़ा दायित्व सत्य के प्रति है। हर खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यात्मक सत्यापन किया जाता है। अपुष्ट सूचना, अफ़वाह या अनुमान को खबर के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाता। जहाँ जानकारी अधूरी या डेवलप हो रही हो, वहाँ यह बात साफ़ तौर पर पाठकों को बताई जाती है। यदि किसी खबर में त्रुटि सामने आती है, तो उसे खुले और पारदर्शी तरीके से सुधारा जाता है।
2. निष्पक्षता और संतुलन (Fairness & Impartiality)
NPG.NEWS निष्पक्ष पत्रकारिता में विश्वास करता है। खबरों में सभी पक्षों को यथासंभव उचित स्थान देने का प्रयास किया जाता है। व्यक्तिगत, राजनीतिक या वैचारिक झुकाव को खबरों से अलग रखा जाता है। आलोचना तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होती है, न कि पूर्वाग्रह या अनुमान पर।
3. खबर और राय में स्पष्ट अंतर
NPG.NEWS में समाचार और राय के बीच स्पष्ट अंतर रखा जाता है। समाचार तथ्यपरक होते हैं, जबकि राय, कॉलम और विश्लेषण को साफ़ तौर पर अलग और लेबल किया जाता है। पाठकों को भ्रमित करने वाली भाषा या प्रस्तुति से बचा जाता है।
4. जनहित सर्वोपरि (Public Interest)
हर संपादकीय निर्णय में जनहित को प्राथमिकता दी जाती है। किसी व्यक्ति के निजी जीवन में अनावश्यक दखल से बचा जाता है। केवल सनसनी या ट्रैफिक बढ़ाने के लिए खबरें नहीं बनाई जातीं। समाज, प्रशासन, लोकतंत्र और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाती है।
5. संवेदनशील रिपोर्टिंग
अपराध, दुर्घटना, मृत्यु, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी खबरों में विशेष सावधानी बरती जाती है। पीड़ितों की पहचान और गरिमा का सम्मान किया जाता है। हिंसा या भय को बढ़ाने वाली भाषा से परहेज किया जाता है। आत्महत्या या यौन अपराध से जुड़े मामलों में जिम्मेदार और संतुलित रिपोर्टिंग की जाती है।
6. गोपनीयता और स्रोतों की सुरक्षा
विश्वसनीय स्रोतों की पहचान सुरक्षित रखी जाती है। अनाम (Anonymous) स्रोतों का उपयोग केवल जनहित और आवश्यक परिस्थितियों में किया जाता है। व्यक्तिगत डेटा और गोपनीय जानकारी का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं किया जाता।
7. स्वतंत्रता और हितों का टकराव (Conflict of Interest)
NPG.NEWS संपादकीय रूप से स्वतंत्र प्लेटफॉर्म है। संपादकीय निर्णयों पर किसी भी तरह का विज्ञापन, राजनीतिक या कॉर्पोरेट दबाव स्वीकार नहीं किया जाता। किसी संभावित हितों के टकराव की स्थिति में उसे उजागर किया जाता है। संपादकीय और व्यावसायिक कार्यों को स्पष्ट रूप से अलग रखा जाता है।
8. साहित्यिक चोरी और मौलिकता (Plagiarism)
NPG.NEWS मौलिक पत्रकारिता में विश्वास करता है। बिना श्रेय दिए किसी अन्य की सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता। एजेंसी या बाहरी स्रोतों से ली गई सामग्री को Clear Attribution के साथ प्रकाशित किया जाता है। कॉपी-पेस्ट या भ्रामक पुनर्प्रकाशन से बचा जाता है।
9. तकनीक और AI का जिम्मेदार उपयोग
तकनीक और AI का उपयोग रिसर्च, भाषा सुधार और सहायक टूल के रूप में किया जाता है। किसी भी खबर या कंटेंट का अंतिम संपादकीय निर्णय हमेशा ह्यूमन संपादक द्वारा लिया जाता है। AI का उपयोग भ्रामक, असत्य या गुमराह करने वाली सामग्री के लिए नहीं किया जाता।
10. जवाबदेही और सुधार (Accountability & Corrections)
NPG.NEWS अपने पाठकों के प्रति जवाबदेह है। पाठकों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया जाता है। वैध शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाती है। सुधार और अपडेट पारदर्शी तरीके से प्रकाशित किए जाते हैं।
11. कानून का पालन
NPG.NEWS भारतीय संविधान, सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 तथा मानहानि, गोपनीयता और कॉपीराइट से जुड़े सभी लागू कानूनों का पालन करता है।
12. इस संहिता का पालन
यह संपादकीय आचार संहिता NPG.NEWS की पूरी संपादकीय टीम पर लागू होती है। इसका उल्लंघन गंभीर माना जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
हमारी प्रतिबद्धता
NPG.NEWS की प्रतिबद्धता है कि वह सच के साथ खड़ा रहे, जनहित में पत्रकारिता करे और पाठकों का भरोसा बनाए रखे।
