ED Raid in Jharkhand: रांची में ईडी की छापेमारी जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार समेत DC से भी पूछताछ

ED Raid in Jharkhand: अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार की सुबह एक साथ कई ठिकानों पर छापामारी की. साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की जा रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी लगातार छापेमारी करती हुई नजर आ रही है. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई करीबी कारोबारियों समेत सोरेन के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद के यहां भी छापेमारी की गयी.
#WATCH रांची: अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास पर ED की छापेमारी जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2024
अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। pic.twitter.com/a0Y6HPTrsQ
आपको बता दें आज ED खनन मामले में सुबह से रांची में छापेमारी कर रही है. छापेमारी रांची में एक आर्किटेक्ट के घर पर हो रही है. खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास पर छापेमारी जारी है. ईडी ने साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर छापे मारे.
#WATCH झारखंड: साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के आवास पर ED की छापेमारी जारी है। pic.twitter.com/QKQSty75ht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2024
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है जिसमे साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के आवास पर ED की छापेमारी जारी होने की बात कही गयी है. साथ ही रामनिवास यादव के आवास सहित 12 ठिकानों पर तालाश जारी है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
