Begin typing your search above and press return to search.

भूकंप ब्रेकिंग: असम में भूकंप से मचा हड़कंप….. रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4…..दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, कई राज्यों में दिखा असर

भूकंप ब्रेकिंग: असम में भूकंप से मचा हड़कंप….. रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4…..दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, कई राज्यों में दिखा असर
X
By NPG News

गुवाहाटी 27 अप्रैल 2021। असम के तेजपुर में भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। बुधवार सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर आए इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई।

यह झटका इतना तेज था कि पड़ोस के अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और बिहार तक महसूस किया गया।

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, सुबह करीब 7:51 पर महसूस किए गए झटके। मुंगेर, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया समेत कई इलाकों में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके।

आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।गुवाहाटी समेत कई इलाकों में लगे झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी और तेजपुर में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

Next Story