Begin typing your search above and press return to search.

प्रेस कॉनफ़्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कई बार छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का किया ज़िक्र

प्रेस कॉनफ़्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कई बार छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का किया ज़िक्र
X
By NPG News

रायपुर 28 मई 2021. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस महामारी की स्थिति को लेकर आज (शुक्रवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जिम्मेदार हैं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल ने पीएम मोदी को इवेंट मैनेजर बताया. साथ ही यह भी कहा कि अब तक देश की मात्र तीन फीसदी आबादी को ही कोविड का टीका लगा है.

प्रेस कांफ्रेंस दौरान राहुल गांधी ने कई बार छत्तीसगढ़का ज़िक्र किया। एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा था कि केंद्र सरकार करोना से हुई मौत के आंकड़े सही नहीं बता रही है ।तो उन्होंने कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में बात की है विशेषकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की ।
मौतों के सरकारी आंकड़े से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि सरकार के आंकड़े झूठे हैं. मैंने हमारे मुख्यमंत्रियों से बात की और कहा कि आप जनता के सामने सही आंकड़े रखो. कोरोना के सही आंकड़े ही हमें इस बीमारी को हराने में मदद करेंगे।
गांधी ने कहा कि, अगर समय पर वैक्सीनेशन नहीं किया गया तो वो अपना रूप बदल लेगा फिर आपकी वैक्सीन किसी काम की नहीं रह जाएगी।

वैक्सीनेशन पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में वैक्सीन के अलग-अलग दाम क्यों है। जबकि और देशों में वैक्सीन का एक ही दाम है।

क्या कांग्रेस की सरकारें भी झूठ बोल रही हैं? राहुल गांधी का जवाब

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राहुल गांधी से पूछा गया था कि अगर मोदी सरकार के कोरोना से जुड़े आँकड़े झूठ हैं तो क्या कांग्रेस की राज्य सरकारें भी झूठ बोल रही हैं?

इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ”मैंने अपने मुख्यमंत्रियों से निजी तौर पर बात की है और कहा कि झूठ बोलने से नुक़सान होगा. मैंने अपने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सच्चाई सामने रखिए और उसी से मदद मिलेगी. बिना सच्चाई जाने हम कोरोना से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं. मैं गारंटी कह रहा हूँ कि सरकार के आँकड़े झूठ हैं. 100 फ़ीसदी झूठ हैं.”

राहुल ने कहा, ”इस सरकार को जो सच्चाई बता रहा है, चाहे विपक्ष के लोगो हों या ब्यूरोक्रेट्स हों, उनकी बात सरकार सुने. अब वक़्त बर्बाद करने का वक़्त नहीं है. करोड़ों लोगों को आपने कुंभ मेंला में जाने दिया.”

राहुल ने कहा, ”प्रधानमंत्री को कोरोना का तेवर ही समझ में नहीं आया. अगर आता तो ये कोरोना के बढ़ने की जगहों को बंद कर सकते थे. आप बंगाल में भाषण दे रहे हैं और लाखों लोग बिना मास्क के खड़े थे. वैक्सीन लगानी पड़ेगी. अगर ममता जी और प्रधानमंत्री एक पेज पर होंगे तो कोरोना की जगह बंद होगी.”

Next Story