Begin typing your search above and press return to search.

सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों की दी जा रही थी जानकारी…..इधर बढ़ते ही जा रही जिले में सड़क दुर्घटनाएं….फिर तेज रफ्तार हाइवा ने ले ली युवक की जान

सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों की दी जा रही थी जानकारी…..इधर बढ़ते ही जा रही जिले में सड़क दुर्घटनाएं….फिर तेज रफ्तार हाइवा ने ले ली युवक की जान
X
By NPG News

धमतरी 28 जनवरी 2021. यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा माह चल रहा है इस माह में शहर के भीतर से लगातार हादसों की खबरे आ रही है…बीते कल को रात में एक हाइवा वाहन ने स्वागत द्वार उखाड़ा था… आज एक औऱ हाइवा वाहन ने एक युवक की जान ले ली हादसे के बाद लोगो मे आक्रोश भी व्याप्त हो गया था ज्ञात हो कि बुधवार रात को एक हाइवा वाहन की तेज रफ्तार ने स्वागत द्वार उखाड़ दिया था…और स्वागत द्वार को अपने साथ दूर तक घसीटकर ले गया था..… उस घटना को बीते अभी 24 घण्टे भी नही हुये है कि फिर उसी मार्ग से दर्दनाक घटना सामने आई बताया गया कि गुरुवार की शाम करीब पौने 5 बजे यह हादसा सूर्यवंशी अस्पताल के पास हुआ दानीटोला निवासी युवक शेखर ध्रुव निजी काम से उस क्षेत्र में गया था इस दौरान उसे हाइवा वाहन क्रमांक सीजी12 एस-1461 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया,हादसे में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर लोगो मे आक्रोश भी देखा गया जो यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे थे कहा जा रहा था भारी भरकम वाहनों से शहर में रोज हादसे हो रहे है जिसे जनसुरक्षा के लिहाज से गम्भीरता से लिया जाना चाहिये शासन प्रशासन गौर करे बहरहाल सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुटी गई थी…

Next Story