Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन के दौरान 8 हज़ार 826 बेसहारा जरूरतमंदों को दिया जा रहा निःशुल्क भोजन

लॉकडाउन के दौरान 8 हज़ार 826 बेसहारा जरूरतमंदों को दिया जा रहा निःशुल्क भोजन
X
By NPG News

रायपुर, 26 मार्च 2020। प्रदेश में कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार भिखारियों, बेसहारा, जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंच कर उन्हें प्रतिदिन ताज़ा गरम भोजन प्रदान कर रही है। इसमें समाज कल्याण विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन का समाज सेवी संस्थान, संगठन और लोग बढ़ चढ़कर मदद कर रहे हैं।

प्रदेश के सभी 5 संभागों में अब तक 8 हजार 826 जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हे भोजन पहुंचाया जा रहा है। रायपुर संभाग में 2 हजार 701, दुर्ग संभाग में 2 हजार 388,बिलासपुर संभाग में एक हजार 391,बस्तर संभाग में 563 और सरगुजा संभाग में एक हजार 783 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए फूड सप्लाई कंट्रोल रूम भी स्थापित किये गये हैं। राज्य शासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी निराश्रित, भिक्षुक, जरूरतमंद गरीब व्यक्ति भोजन से वंचित न रहे।इसके लिए राज्य स्तर पर निरन्तर ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जा रही है। भोजन पकाने से लेकर वितरण तक पर्याप्त सावधनी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

Next Story