Begin typing your search above and press return to search.

Kushinagar News: दुल्हन के संदूक से निकला इश्कबाज़! ग्रामीणों ने कुर्सी से बांधकर किया ऐसा कांड

संदूक के हिलने से सब हक्का-बक्का रह गए। संदूक को खोलने पर उसके अंदर से जो निकला उसे देखकर सब दंग रह गए। दरअसल, उसके अंदर से कोई और नहीं बल्कि नई नवेली दुल्हन का प्रेमी निकला

दुल्हन के संदूक से निकला इश्कबाज़! ग्रामीणों ने कुर्सी से बांधकर किया ऐसा कांड
X
By Chitrsen Sahu

kushinagar News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बंद संदूक के हिलने से सब हक्का-बक्का रह गए। संदूक को खोलने पर उसके अंदर से जो निकला उसे देखकर सब दंग रह गए। दरअसल, उसके अंदर से कोई और नहीं बल्कि नई नवेली दुल्हन का प्रेमी निकला जो इससे मिलने आया था। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। यहीं नहीं उसको कुर्सी से बांध दिया गया और उसके मुंह पर कालिख पोती गई।

संदूक से निकला प्रेमी

यह पूरा मामला कुशीपुर का है। बताया जा रहा है कि महज चार दिन पहले ही नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल आई थी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कटाई भरपूरवा गांव निवासी युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए रात में उसके ससुराल पहुंच गया। वहीं जब उसको प्रेमिका के ससुराल वालों के आने की भनक लगी तो वह पास रखे संदूक में जा घुसा और खुद को बंद कर लिया। वहीं जब दुल्हन के ससुराल वाले पहुंचे तो उन्हें संदूक में हलचल नजर आई। पहले तो वह डर गए और संदूक को लात मारते हुए उसे खोला। जिसके बाद प्रेमी की चोरी पकड़ी गई। घरवालों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की गई, इसके बाद उसे कुर्सी से बांध दिया गया। इतना ही नहीं कुर्सी में बांधने के बाद उसके मुंह में कालिख भी पोत दी गई। इधर ग्रामीणों का कहना है कि युवक शादी के बाद भी प्रेमिका से संबंध रखना चाहता था, इसी नीयत से वह चोरी-छिपे उसके घर पहुंचा था। जो घरवालों के डर से संदूक में छिप गया था, संदूक में हलचल होने के बाद उसे पकड़ लिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस पूरे घटना क्रम का भी वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया अब जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से अधिकारिक शिकायत नहीं की गई है। हालांकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story