Begin typing your search above and press return to search.

डॉ रवि बंजारे NOPRUF के प्रदेश संयोजक नियुक्त… प्राध्यापक एवं अधिकारी संघ भी पुरानी पेंशन की लड़ाई हेतु मोर्चा में शामिल

डॉ रवि बंजारे NOPRUF के प्रदेश संयोजक नियुक्त… प्राध्यापक एवं अधिकारी संघ भी पुरानी पेंशन की लड़ाई हेतु मोर्चा में शामिल
X
By NPG News

पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा में बड़े कर्मचारी संघ लामबंद

रायपुर 19 जुलाई 2021। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत जी ने डॉ रवि बंजारे (सहायक प्राध्यापक) – छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक एवं अधिकारी संघ को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजकगण संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, लैलूंन भारद्वाज, रोहित तिवारी, तुलसी साहू, निर्मल साहू, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा ने डॉ रवि बंजारे जी को प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा और मजबूत होगा तथा रणनीति के तहत संघर्ष को नया आयाम मिलेगा जो कि पुरानी पेंशन बहाली में सहायक साबित होगा।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ में प्रदेश के बड़े बड़े कर्मचारी संघ के संजय शर्मा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, वीरेंद्र दुबे – शालेय शिक्षक संघ, लैलूंन भारद्वाज – क्रांतिकारी शिक्षक संघ, रोहित तिवारी – छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, तुलसी साहू – प्रदेश पंचायत सचिव संघ, निर्मल साहू – राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के साथ अब प्रदेश के हजारो सहायक प्राध्यापक एवं अधिकारी साथी के साथ एनपीएस सहायक प्राध्यापक एवं अधिकारी संवर्ग भी शामिल हुए है, जिससे पुरानी पेंशन बहाली हेतु मोर्चा सबसे मुख्य भूमिका में है।

NOPRUF छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष से प्रदेश संयोजक के समान पद, भूमिका, महत्व में काम करने हेतु अपील किया गया है, आने वाले समय मे जनघोषणा पत्र में किये गए वादा अनुसार छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली हेतु रणनीति बनाकर मोर्चा की गतिविधि को तेज किया जाएगा।
देश के अलग अलग प्रांत में ऊर्जावान साथियों को जोड़ कर पुरानी पेंशन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को निरंतर मजबूती प्रदान कर कर्मठ, अनुभवी, योग्य एनपीएस कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर बेहतर रणनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत यह कार्य कर रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के एनपीएस कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष के लिए लामबंद हो चुके हैं।

Next Story