Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टोरेट में डॉ. भारतीदासन ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों हुए सम्मानित

कलेक्टोरेट में डॉ. भारतीदासन ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों हुए सम्मानित
X
By NPG News

रायपुर 26 जनवरी 2020। गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्टर रायपुर ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, अतिरिक्त दंडाधिकारी विनीत नंदनवार, अपर कलेक्टर पदमिनि भोई साहू, एन. आर साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story