Begin typing your search above and press return to search.

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर DPI ने सभी DEO को जारी किया नया निर्देश….. 15 दिन के भीतर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश…..पढ़िये आदेश में क्या है

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर DPI ने सभी DEO को जारी किया नया निर्देश….. 15 दिन के भीतर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश…..पढ़िये आदेश में क्या है
X
By NPG News

रायपुर 21 मई 2021। अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत का बंधन खत्म करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद अब शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गयी है। DPI ने सभी DEO को निर्देश दिया है कि वो प्रक्रिया 15 दिन में पूर्ण कर कार्यालय को सूचित करें।

दरअसल पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत की सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक शिथिल कर दिया था। इस फैसले के बाद अब डीपीआई ने सभी डीईओ को निर्देश दिया है कि जिलों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के सभी प्रकरणों की जांच कर आवश्यक तैयारी पूर्ण कर रखे। डीपीआई ने ये भी डीईओ को जानकारी दी है कि डीपीआई को भेजे गये सभी प्रकरण संबंधित जिलों को वापस भेजा जा रहा है। ऐस में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश प्रसारित होने के 15 दिन के भीतर प्रकरणों का निराकरण कर तत्काल कार्यालय को सूचित करें।

आपको बता दें कि कोरोना की वजह सेप्रदेश में करीब 500 शिक्षकों की मौत हुई है। शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार अनुकंपा नियुक्तियां देने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि दिवंगत परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलती रहे।

Next Story