Begin typing your search above and press return to search.

छेड़खानी मामले में डबल मर्डर : … पुलिस ने कुछ घंटे में ही केस किया सॉल्व…. छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी रंजिश में बदली… पीट-पीटकर कर दी गयी एक ही परिवार के दो की हत्या

छेड़खानी मामले में डबल मर्डर : … पुलिस ने कुछ घंटे में ही केस किया सॉल्व…. छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी रंजिश में बदली… पीट-पीटकर कर दी गयी एक ही परिवार के दो की हत्या
X
By NPG News

मुंगेली 2 जुलाई 2020। छेड़खानी से नाराज भाईयों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मामला बिलासपुर के मस्तूरी स्थित कर्रा गांव का है। आज सुबह गांव में मां-भाजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो मौत के राज से पर्दा उठा। आरोप है कि मतृक सोनूराम केवट का छोटा बेटा शिवलाल केवट गांव की ही एक लड़की से छेड़खानी करता था। इस मामले को लेकर कई दफा लड़की के भाईयों से उसका विवाद भी हुआ था। बुधवार की रात भी धर्मेंद्र केवट, दिलीप केवट ने मिलकर सेवालाल केवट और उसके भांजे सोनूराम केवट के साथ लड़ाई की थी और जमकर मारपीट भी की थी। साथ ही ये हिदायत भी दी थी कि लड़की से दूर रहे।

लड़ाई के बाद सेवालाल और सोनूराम ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस आने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गये। आज सुबह सेवालाल और सोनूराम का दिलीप केवट के साथ आमना-सामना हुआ । तीनों के बीच विवाद चल ही रहा था कि दिलीप के दो भाई धर्मेंद्र और मनोज भी मौके पर आ गये और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लोहे के धारदार हथियार से पहले सोनूराम केवट की हत्या कर दी और फिर बाद में सेवालाल को भी मार डाला।

घटना के बाद मनोज मौके से फर्रा हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इससे पहले गांव से ही दिलीप और धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने तोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Next Story