Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में डबल मर्डर : दो साल पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का आरोपी ने किया मर्डर…. हत्या के बाद मासूम बेटी को भी उतारा मौत के घाट… राजधानी में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी

रायपुर में डबल मर्डर : दो साल पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का आरोपी ने किया मर्डर…. हत्या के बाद मासूम बेटी को भी उतारा मौत के घाट… राजधानी में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी
X
By NPG News

रायपुर 23 जनवरी 20201। राजधानी रायपुर में एक और मर्डर की वारदात हुई है। इस बार शहर दोहरे कत्ल की वजह से सकते में हैं। हालांकि रायपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी ने महिला और उसके मासूम बच्ची दोनों की हत्या कर दी थी। घटना राजधानी के तेलीबांधा इलाके का है। शक है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम दिया है। पुछताछ में ये बातें सामने आयी है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय रोमा यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ देर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक के मृतिका महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

युवती ने दो साल पहले लगाया था रेप का आरोप

अब तक तफ्तीश में पता चला है कि मृतका ने आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। पिछले महीनों में ही आरोपी जेल से छूटा था। जेल से छुटने के बाद भी आरोपी लगातार उस महिला से मिल रहा था। कहा जा रहा है कि आरोपी से ही उस महिला ये बच्चा भी था। इसी बीच आज पुराने मामले को लेकर विवाद बढ़ा और फिर आरोपी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी इसे पुख्ता नहीं बता रही है। लेकिन आशंका इसी तरह की सामने आ रही है।

Next Story