Begin typing your search above and press return to search.

दोहरा हत्याकांड Update: संपत्ति विवाद में हुई पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या? मृतका के नंदोई समेत 2 को पुलिस ने लिया हिरासत में

दोहरा हत्याकांड Update: संपत्ति विवाद में हुई पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या? मृतका के नंदोई समेत 2 को पुलिस ने लिया हिरासत में
X
By NPG News

रायपुर 31 जनवरी 2021। पूर्व वन मंत्री स्व: डीपी घृतलहरे की बहू और पोती की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक मृतिका का नंदोई डॉक्टर आनंद और उसके साथी दीपक है। डॉक्टर आनंद वर्तमान में धरसींवा में पोस्टेड है। वहीं तीसरा संदेही मृतिका के ननद का पति का भी नाम सामने आ रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी देगी।

जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह इलाके के सतनामी चौक स्थित एक मकान की है। मकान के अंदर रखे एक दीवान में 30 वर्षीया नेहा धृतलहरे व उसकी नौ वर्षीया पुत्री अनन्या धृतलहरे के शव मिला था। मृतका का भाई जब घर पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस के आने पर जब अंदर का कमरा खोला गया तो ननदोई डॉ राय और दीपक शतोड़े मिले। दोनों युवकों से मृतिका के भाई ने अपनी बहन नेहा व भांजी पीहू उर्फ अनन्या के बारे में पूछा पर दोनों घबराकर कुछ भी बताने से बचते रहे। घर का सामान कमरे के दीवान में बिखरा हुआ था, जिसके बाद संदेह के आधार पर दीवान को खोलकर देखा गया तो नेहा और उसकी 11 वर्षीय बेटी की लाश अंदर पड़ी हुई थी। दोनों मृतकों के शरीर और गले मे चोट के निशान भी मिले है, इससे पुलिस संदेह जाता रही है कि हत्या से पहले मृतकों का आरोपियों से संघर्ष भी हुआ होगा।

इधर मौके पर मौजूद खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में तीसरे संदेही मृतिका के ननद के पति का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है उसी ने ही दोनों की गला घोंटकर हत्या की थी। फिलहाल वो फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मृतिका का पति तीन दिनों से था गांव में..

मृतका का पति तरुण ने पूछताछ के दौरान बताया कि, घर में पैसों की जरूरत होने के चलते वो अपने गांव गया हुआ था। पत्नी का फोन बंद था। इस कारण वह तत्काल ही गांव से अपनी बाइक में लौटकर घर आ गए। उसने बताया कि दो तीन दिन पहले ही उसने अपनी पुत्री अनन्या उर्फ पीहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। फिलहाल पुलिस संदेह के आधार पर मृतिका के दोनों नंदोइयों सहित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले के संदेही मृतिका के ननद के पति अमन को हिरासत में लेकर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

मृतिका और उसका पति चलाते थे ब्याज में पैसे… दोनों के बीच होता था विवाद

बताया जा रहा है कि मृतिका अपने पति के साथ मिलकर ब्याज में पैसे जरुवत मंद लोगों को दिया करते थे। पैसे को लेकर दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद भी होता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में भी मृतिका के पति से पूछताछ कर रही है।

मौके से ग्लब्स बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपितों में परिवार के सदस्य डा. आनंद राय व दीपक शतोड़े हैं। बताया जा रहा है कि इनसे ग्लब्स भी बरामद कर लिया गया है।

Next Story