Begin typing your search above and press return to search.

जिला प्रशासन और ननि द्वारा “डोनेशन आन व्हील्स ” की गई शुरूआत, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया दान…

जिला प्रशासन और ननि द्वारा “डोनेशन आन व्हील्स ” की गई शुरूआत, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया दान…
X
By NPG News

शहर का भ्रमण कर असहाय लोगों के लिए सहायता लेगी “डोनेशन आन व्हील्स”

बिलासपुर 11 अप्रैल 2020. कोरोना वायरस के महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए गए लाॅकडाउन में दैनिक रोजी-मजदूरी करने वाले परिवार या ऐसे गरीब,असहाय परिवार जो अपने लिए राशन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ है। उनकी सहायता के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम बिलासपुर द्वारा शुरू किया गया है “डोनेशन आन व्हील्स” जो शहर के सभी मोहल्ले और घरों तक पहुंच कर सहायता करने के इच्छुक लोगों से राशन और आवश्यक सामग्री एकत्रित करेगी।

दान में मिली सामग्रियों को नगर निगम द्वारा ज़रूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। “आज इस डोनेशन आन व्हील्स” मुहिम की शुरुआत सर्वप्रथम कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के द्वारा अपने निवास से 25 पैकेट राशन देकर की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने आमजन से अपील करते हुए कहा की,जो भी व्यक्ति संकट की इस घड़ी में ज़रूरतमंदों की सहायता करना चाहते हैं वें इस डोनेशन वाहन में दान देकर असहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा भी राशन सामग्री डोनेशन आन व्हील्स को दी गई । इसके बाद “डोनेशन आन व्हील्स” महापौर रामशरण यादव के निवास के यहाँ पहुंची जहां महापौर यादव ने राशन दान किए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा भी राशन सामग्री दान में दिया गया।

विधायक शैलेश पाण्डेय के निवास पहुंचने पर उन्होंने भी राशन की सहायता की,तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह द्वारा भी राशन दिया गया। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह द्वारा भी राशन सामग्री दी गई।पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निवास पहुंचने पर अग्रवाल द्वारा भी 25 पैकेट राशन सामग्री दान दी गई। मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने भी डोनेशन आन व्हील्स के घर पहुंचने पर राशन सामग्री दान किए। पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव द्वारा भी राशन सामग्री और चेक सौंप कर दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता की गई।

चार “डोनेशन आन व्हील्स” घूमेगी शहर में

लोगों के द्वार पर पहुंचकर उनसे सहयोग लेने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के बारे में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया की चार वाहनों को “डोनेशन आन व्हील्स” के लिए तैयार किया गया है जो शहर भर में घूमकर लोगों से सहायता सामग्री एकत्र करेगी और उन सामग्रियों को नगर निगम द्वारा ज़रूरतमंदों को दिया जाएगा। वाहन के ज़रिए सहायता लेने का उद्देश्य है की जो सहायता करना चाहते हैं उन्हें असुविधा ना हों और वाहन उनके घरों तक पहुंच जाए और दूसरा यह की लोग घर पर ही रहें और घर बैठें ज़रूरतमंदों की सहायता कर सकें।

“डोनेशन आन व्हील्स” के लिए चार रूट तैयार किए गए है सभी रूटों में एक गाड़ी भ्रमण कर लोगों से सहायता सामग्री एकत्र करेगी, जिन रूट में गाड़ी जाएगी उस हर रूट के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है,जिसका नंबर भी सार्वजनिक किया जा रहा है.अगर किसी को डोनेशन आन व्हील्स में दान करना है तो उस नंबर पर संपर्क कर अपने घर बुला सकते हैं।
ये चार रूट हैं –

रूट नं. 1 – नेहरू चौक,राजेंद्र नगर चौक,बृहस्पति बाज़ार चौक,जेल तिराहा,ईदगाह चौक,पुलिस लाइन, सत्यम चौक,अग्रसेन चौक,लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा,सीएमडी चौक,विद्या नगर,विनोबा नगर,तारबाहर चौक, प्रभारी – रमेश चौहान मो.9993596605

रूट नं.2- नेहरू चौक,तिलक नगर चौक,देवकीनन्दन चौक,सिम्स तिराहा, सदर बाजार, जूनी लाइन,गोड़पारा,गोल बाजार,शनिचरी बाजार, प्रभारी- गोरेलाल दुबे मो.9993596539

रूट नं.3 – नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक,पुराना पुल,सीपत चौक,लोधीपारा,नूतन चौक सरकंडा प्रभारी- दीपक दीक्षित मो.9993596592

रूट नं. 4 – नेहरू चौक,मुंगेली नाका,नर्मदा नगर,सिंधी काॅलोनी,मंगला चौक, उस्लापुर,मंगला,कदुदंड प्रभारी- अनिल विश्वकर्मा मो.9981133672
•नेहरू चौक- सदर बाजार- दयालबंद-तोरवा चौक

Next Story