सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक शहर का भ्रमण कर असहाय लोगों के लिए सहायता लेगी “डोनेशन आन व्हील्स”
बिलासपुर 7 मई 2021. कोरोना वायरस के महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए गए लाॅकडाउन में दैनिक रोजी-मजदूरी करने वाले परिवार या ऐसे गरीब,असहाय परिवार जो अपने लिए राशन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ है। उनकी सहायता के लिए नगर निगम बिलासपुर द्वारा शुरू किया जा रहा है “डोनेशन आन व्हील्स” जो सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक शहर के सभी मोहल्ले और घरों तक पहुंच कर सहायता करने के इच्छुक लोगों से राशन और आवश्यक सामग्री के साथ एकत्रित करेगी। दान में मिली सामग्रियों को नगर निगम द्वारा ज़रूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा.कल से इसकी शुरुआत की जा रही है।
चेक या आनलाइन भी कर सकते है सहयोग राशि
डोनेशन आन व्हील्स में राशन सामानों के अलावा चेक या ऑनलाइन तरीके से सहयोग राशि भी स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक दानदाता अगर आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहता है तो चेक या गाड़ी में अंकित नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर सहयोग कर सकता है।
चार “डोनेशन आन व्हील्स” घूमेगी शहर में
लोगों के द्वार पर पहुंचकर उनसे सहयोग लेने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के बारे में कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया की चार वाहनों को “डोनेशन आन व्हील्स” के लिए तैयार किया गया है जो शहर भर में घूमकर लोगों से सहायता सामग्री एकत्र करेगी और उन सामग्रियों को नगर निगम द्वारा ज़रूरतमंदों को दिया जाएगा। वाहन के ज़रिए सहायता लेने का उद्देश्य है की जो सहायता करना चाहते हैं उन्हें असुविधा ना हों और वाहन उनके घरों तक पहुंच जाए और दूसरा यह की लोग घर पर ही रहें और घर बैठें ज़रूरतमंदों की सहायता कर सकें। “डोनेशन आन व्हील्स” के लिए चार रूट तैयार किए गए है सभी रूटों में एक गाड़ी भ्रमण कर लोगों से सहायता सामग्री एकत्र करेगी,जिन रूट में गाड़ी जाएगी उस हर रूट के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है,जिसका नंबर भी सार्वजनिक किया जा रहा है.अगर किसी को डोनेशन आन व्हील्स में दान करना है तो उस नंबर पर संपर्क कर अपने घर बुला सकते हैं।
ये चार रूट हैं –
रूट नं. 1 – नेहरू चौक से उस्लापुर क्रासिंग,नेहरू चौक से तिफरा,नेहरू नगर,शांति नगर,मिनोचा काॅलोनी,कुदुदण्ड,27 खोली,सकरी मंगला,शुभम विहार.
प्रभारी – रमेश चौहान मो.9993596605
रूट नं.2- नेहरू चौक से गांधी चौक, राजेंद्र नगर चौक,तारबाहर चौक, विद्या नगर,विनोबा नगर,मगरपारा, तालापारा,मसानगंज तेलीपारा,भारतीय नगर,श्रीकांत वर्मा मार्ग,गोंडपारा,जूना बिलासपुर,जूना बिलासपुर,सदर बाजार.
प्रभारी- गोरेलाल दुबे मो.9993596539
रूट नं.3 – गांधी चौक,तारबाहर चौक,रेलवे क्षेत्र, टिकरापारा,
दयालबंद,तोरवा,हेमुनगर,चुचुहियापारा,देवरीखुर्द,सिरगिट्टी,जगमल चौक,शंकर नगर.
बद्री प्रसाद गुर्जर मो.9993596550
रूट नं. 4- सुभाष चौक,सीपत रोड,राजकिशोर नगर, बंगालीपारा, जोरापारा,जबड़ापारा,चांटीडीह,चिंगराजपारा,नूतन काॅलोनी, कोनी, बहतराई,खमतराई, बिरकोना.