Begin typing your search above and press return to search.

डाक्टर-शिक्षक गिरफ्तार- ब्रेकिंग : डाक्टर ने MMS बनाकर पहले ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ठगे…..फिर शिक्षक दोस्त के साथ मिलकर रेप भी किया…दोनों गिरफ्तार

डाक्टर-शिक्षक गिरफ्तार- ब्रेकिंग : डाक्टर ने MMS बनाकर पहले ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ठगे…..फिर शिक्षक दोस्त के साथ मिलकर रेप भी किया…दोनों गिरफ्तार
X
By NPG News

केशकाल 9 फरवरी 2021। ….पहले तो MMS बनाकर 50 हजार रूपये ठगे, फिर डाक्टर व शिक्षक ने मिलकर रेप भी किया। युवती की शिकायत पर डाक्टर व शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडगांव के केशकाल का है। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिक्षक भी है, जबकि इसका मास्टरमाइंड एक कथित डाक्टर है।

जानकारी के मुताबिक बोरगांव के रहने वाले दीपंकर विश्वास ने कुछ दिन पहले युवती का उसके ब्वायफ्रेंड के साथ MMS बना लिया था। दीपंकर खुद को डाक्टर बताता था और एक क्लिनिक भी चलाता है। युवती का MMS बनाने वाला झोलाछाप डाक्टर दीपंकर लगातार इस बात की धमकी दे रहा था कि वो इसे वायरल कर देगा, यही नहीं लड़के से मिलने उसके कमरे में आती हो, ये जानकारी परिवारवालों को भी दे देगा। बदनामी के डर से लड़की ने अपने दोस्त की मदद से उस कथित डाक्टर को 50 हजार रूपये दे भी दिये थे। लेकिन डाक्टर मान नहीं रहा था।

रविवार को जब युवती अपने कमरे में थी, तभी अचानक से कथित डाक्टर दीपंकर अपने शिक्षक साथ लेंकट विजय किशोर के साथ युवती के कमरे में पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और फिर दोनों आरोपियों ने युवती के साथ रेप किया।

“केशकाल के SDOP अमित पटेल ने NPG को बताया कि लड़की ने दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद केशकाल पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है”

Next Story