Begin typing your search above and press return to search.

डाक्टर ने लेडी डाक्टर से किया रेप : मेकाहारा अस्पताल के डाक्टर ने पहले साथी डाक्टर से की दोस्ती…फिर किया बलात्कार…. लेडी डाक्टर की शिकायत पर FIR हुआ दर्ज….. कोरोना वार्ड में पदस्थ डाक्टर अभी आइसोलेशन में

डाक्टर ने लेडी डाक्टर से किया रेप : मेकाहारा अस्पताल के डाक्टर ने पहले साथी डाक्टर से की दोस्ती…फिर किया बलात्कार…. लेडी डाक्टर की शिकायत पर FIR हुआ दर्ज….. कोरोना वार्ड में पदस्थ डाक्टर अभी आइसोलेशन में
X
By NPG News

रायपुर 27 जून 2020। राजधानी में एक MBBS डाक्टर पर साथी महिला डॉक्टर से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि डाक्टर ने पहले तो लेडी डाक्टर से दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में जब युवती ने डाक्टर से शादी के लिए कहा तो उसने पल्ला झाड़ लिया। अब लेडी डाक्टर ने रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में पदस्थ उस डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रायपुर के DD नगर थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता (28) अम्बिकापुर की रहने वाली है और आर्युवेद की डाक्टर है। आरोपी डॉक्टर का नाम दीपंकर साहू (MBBS) है। पीजी की पढ़ाई कर रहा ये डाक्टर फिलहाल राजधानी के मेकाहारा में पदस्थ है। वहीं पीड़िता रायपुर में रहकर आयुर्वेद की प्रेक्टिस कर रही है। डीडी नगर टीआई के मुताबिक पीड़िता की साल 2018-19 में दीपांकर साहू से दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसी बीच आरोपी डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

जब भी पीड़िता आरोपी डॉक्टर से शादी की बात करती तो वो कोई न कोई बहाना कर शादी टालता रहा था। पीड़िता इस बात से आहत होकर डीडी नगर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी MBBS डॉक्टर कोरोना आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी के बाद कोरिनटाइन पर है। पुलिस डॉक्टर के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story