Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में डाॅक्टर की हत्या, चार बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर चाकू से गोदा… आक्रोशित लोग पहुंचे थाने…..

राजधानी में डाॅक्टर की हत्या, चार बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर चाकू से गोदा… आक्रोशित लोग पहुंचे थाने…..
X
By NPG News

रायपुर 12 मार्च 2020। राजधानी में एक डाॅक्टर की बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने डाॅक्टर के क्लिनिक में घुसकर चाकूओं से ताबड़तोड हमला कर उसकी हत्या कर दी है। घटना की जानकारी जब पडोसियों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे हुये है। मृतक डाॅक्टर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का पदाधिकारी बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी बस्ती थाने के भाठागांव इलाके की है। मृतक डाॅक्टर का नाम जीवन जलक्षत्री है और भाठागांव में उसकी एक क्लिनिक है। आज दोपहर डाॅक्टर जीवन जलक्षत्री अपने क्लिनिक में था उस दौरान चार अज्ञात युवक पहुंचे। चारों ने डाॅक्टर को रंग लगाने की बात कही, इस दौरान आरोपियों ने अपने पास चाकू निकालकर तबाड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सून कर जब आसपास के लोग क्लिनिक की ओर दौड़े तो चारों आरोपी वहां से भाग निकले। लोगों की मदद से डॉ जीवन जलक्षत्री को खून से लतफथ हालात में अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस दौरान रास्ते पर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे हुये थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेजा गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुरानी बस्ती पुलिस और सीएसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे हुये है। घटना में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Story