Begin typing your search above and press return to search.

डॉक्टर ने की खुदकुशी, मेकाहारा में पीजी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर ने फंदे पर लटक कर दी जान… जांच जारी

डॉक्टर ने की खुदकुशी, मेकाहारा में पीजी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर ने फंदे पर लटक कर दी जान… जांच जारी
X
By NPG News

रायपुर 30 दिसम्बर 2020। राजधानी में एक डॉक्टर ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम हेमंत देवांगन था जो धमतरी का रहने वाले था। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक घटना गंज थाना के देवेंद्र नगर की है। मृतक डॉक्टर हेमन्त देवांगन मेकाहारा में ईएनटी पीजी का छात्र था और देवेंद्र नगर के एक घर मे किराए पर रह रहा था। डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से अस्पताल नहीं गया था, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे फोन किया जब काल नहीं लगा तो इन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद जब पुलिस डॉक्टर के घर पहुंची तो डॉक्टर का शव फंदे पर लटका पाया गया। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। साथ ही डॉक्टर ने किन परिस्थितियों में ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा इसकी जांच पुलिस कर रही है।

फिलहाल मौत के कारण अज्ञात है। पुलिस मौके पर है जो शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है

Next Story