Begin typing your search above and press return to search.

वाह पति हो तो ऐसा!: पति ने प्रेमी से करा दी अपनी ही पत्‍नी की शादी, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग...

वाह पति हो तो ऐसा!: पति ने प्रेमी से करा दी अपनी ही पत्‍नी की शादी, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग...
X
By NPG News

डेस्क I प्यार हो तो रिश्ता चलता है, अगर ये नहीं तो फिर पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ बचता नहीं है। बावजूद इसके लोग इसे ताउम्र निभाते हैं। लेकिन एक शख्स समाज की बनाई परंपरा को तोड़ते हुए अपनी पत्नी की खुशी के लिए वो किया जिसे जानकर दंग रह जाएंगे। बहुत ही कम मर्द ऐसा कर पाते हैं। चलिए पति-पत्नी की एक ऐसी कहानी बताते हैं जो यूपी के अमरोहा से सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, यूपी के अमरोहा कोतलवाली क्षेत्र में रहने वाले शख्स की शादी पांच साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों अच्छे से रह रहे थे। उनकी 3 साल की बेटी भी है। शख्स दिल्ली में जॉब करता था। वहीं अमरोहा में ही उसकी पत्नी, बच्ची और मां रहते थे। इस दौरान महिला का रिश्ता पड़ोस के रहने वाले युवक से जुड़ गया। दोनों अक्सर मिला जुला करते थे। युवक का घर में आना जाना था। यहां तक की रात में भी वो वहां आ जाता था। मंगलवार 8 नवंबर की रात को महिला अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। रात के 1 बजे रहे थे, अचानक सास की नींद खुल गई। वो अपनी बहू के कमरे में गई तो हैरान रह गई। बहू और युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद सास ने दोनों को कमरे में ही बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बुला लिया। इतना ही नहीं बहू के मायकेवालों को भी बुलाया गया। लेकिन दिल्ली में रह रहे पति को जब इस बात का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को मायके वालों के साथ घर भेज दिया। इसके बाद पति दिल्ली से बुधवार को अमरोहा पहुंचा। हो हंगामा करने की बजाय वो शांत रहा। उसने अपने कुछ रिश्तेदारों और पत्नी के मायकेवालों को बुलाया। पति पत्नी के साथ लड़ने की बजाय साफ कर दिया कि वो राह का रोड़ा नहीं बनेगा। उसने कहा कि जब वो किसी और से प्यार करती है तो मैं फिर क्यों बीच में आऊं। उसने तलाक दिया और पत्नी का निकाह करना की बात कही। प्रेमी से जब पूछा गया तो वो भी शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की निकाह करा दी। हालांकि उसने तीन साल की बेटी को अपने साथ रख लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ और इसे पुलिस को सौंपा गया। वहीं, मामला संवेदनशील होने की वजह से नाम और मोहल्ले को गुप्त रखा गया है।

Next Story