White clothes cleaning tips Hindi: सफेद कपड़े दिखेंगे एकदम नए! ये घरेलू ट्रिक अपनाओ और पीलेपन को कहो हमेशा के लिए अलविदा!
सफेद कपड़ों पर पीलापन और पुराने दाग अब परेशानी नहीं बनेंगे। घरेलू उपायों की मदद से अब आप अपने पुराने सफेद कपड़ों को फिर से नया जैसा बना सकते हैं। आपके किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीजों का उपयोग कर सफेद कपड़ों की चमक वापस लाई जा सकती है। सफेद कपड़ो में चमक की कमी होना आम बात है लेकिन इसकी समस्या का निराकरण बहुत जरूरी है और आपके घरों में मौजूद आसान चीजों से ही इस समस्या का हल निकाला जा सकता है। रसोई में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू, सफेद कपड़ों को फिर से चमकदार बना सकते हैं।

सफेद कपड़े धोने के बाद उसे एक कप सिरके वाले पानी में डाल दें। इससे न केवल दाग दूर होते हैं, बल्कि कपड़े मुलायम भी बने रहते हैं। बिना धुले कपड़े अगर सिरके में डाले जाएं, तो नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे सिर्फ अंतिम रिंस में ही मिलाएं। पुराने दागों और पसीने की बदबू को हटाने के लिए नींबू का रस और नमक का मिश्रण सबसे कारगर उपाय माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि गर्म पानी में यह मिश्रण मिलाकर उसमें सफेद कपड़े भिगोने से पुराने से पुराना पीलापन आसानी से दूर हो जाता है।
बेकिंग सोडा से कपड़े धोने पर कपड़ों के पीलेपन और बदबू से तुरंत राहत मिलती है। एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े भिगोए और सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मानते हैं कि कपड़ों को धूप में सुखाना जरूरी है। सूरज की किरणें बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ कपड़ों में चमक भी लाती हैं। हालांकि कपड़े को उलटकर सुखाना चाहिए ताकि रंग न उड़े।
बता दें कि ये उपाय सिल्क और रेयॉन जैसे नाजुक कपड़ों के लिए उपयुक्त नहीं हैं। वहीं, ब्लीच का इस्तेमाल सिर्फ सूती कपड़ों के लिए ही करना चाहिए। गलत इस्तेमाल से कपड़े फट सकते हैं या उसका रंग उड़ सकता है।