Begin typing your search above and press return to search.

अजीबो गरीब : एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के नाचने लगी महिला, फिर की ऐसी हरकत... लोगों ने देख बना डाला वीडियो... जानिए

अजीबो गरीब : एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के नाचने लगी महिला, फिर की ऐसी हरकत... लोगों ने देख बना डाला वीडियो... जानिए
X
By NPG News

नईदिल्ली 31 जनवरी 2022 I अक्सर कई ऐसे घटनाएं होते है जिस पर हमें विश्वास करना बेहद मुश्किल हो जाता है। अमेरिका के एक एयरपोर्ट (Airport) से चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां जो बात हम आपको बताने जा रहे है, वह बेहद हैरान कर देने वाली है। आईये जानते पूरा मामला क्या है….दरसअल अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर एक महिला बिना कपड़ों के पहुंच गई। जैसे ही लोगों ने इस बिना कपड़े वाली महिला को देखा तो सब हैरान रह गए। आपको बता दें कि इसके बाद वहा मौजूद लोगों ने इस महिला का वीडियो बनाया और सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया। बात यही नहीं रुकी ,इस महिला का बिना कपड़े वाला यह वीडियो सोशल मिडीया पर जमकर वायरल हो रहा है।


बिना कपड़ों के एयरपोर्ट पर घूमती दिखी महिला डेली मेल के एक खबर के मुताबिक, अमेरिका में यह घटना डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver International Airport) पर हुई, जब एक महिला बिना कपड़ों के एयरपोर्ट के भीतर इधर-उधर घूमने लगी. कभी वह महिला पैसेंजर डांस कर रही थी, तो कभी जोर-जोर से हंसने लग रही थी. वहां मौजूद लोगों की निगाहें जब उस पर पड़ी तो शॉक्ड रह गए और अपने मोबाइल कैमरे पर वीडियो बना लिया. जानकारी के मुताबिक, महिला एग्जिट गेट के पास बिना कपड़ों के डांस करती हुई नजर आई. फिर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी व पुलिस टीम दौड़कर उसके पास पहुंचे और ब्लैंकेट से उसे ढकने की कोशिश की. हालांकि, महिला पैसेंजर के पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी को काफी संघर्ष करना पड़ा. खबर के मुताबिक, महिला के पास कोई भी सामान या लगेज नहीं था और उसने अपने हाथ में सिर्फ बोतल लिया हुआ था, जिसमें मादक पेय या पानी हो सकता था. महिला को पकड़ने के बाद उसे पुलिसकर्मी द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया. डेनवर पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना पिछले महीने की है, लेकिन वीडियो काफी दिनों बाद वायरल हुआ. पिछले महीने 19 सितंबर को महिला को टर्मिनल गेट ए 37 के पास नशे में धुत पाया गया था. दावा यह भी किया गया है कि महिला की चिकित्सीय स्थिति भी ठीक नहीं थी.




Next Story