Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल 20 July 2022: आज इन राशि वालों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे, रुका हुआ धन भी मिलेगा... जानिए बाकियों का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। बुधवार राशिफल 20 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 20 जुलाई बुधवार

तिथि - सप्तमी 07:35 AM तक उसके बाद अष्टमी

नक्षत्र- रेवती 12:50 PM तक उसके बाद अश्विनी

योग- धृति

राहुकाल - 12:33 PM से 02:12 PM तक

चन्द्रमा 12:50 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। अपने प्रेम संबंधित रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- शिवजी को जलाभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले सफलता प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। उधार पैसा लेने और देने से बचना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने प्रिय के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- सूर्य को जल चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आमदनी बढ़ी हुई रहेगी। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन किसी को उधार ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले बिजनेस काफी अच्छा रहेगा। आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम के लिए भी आज का दिन बेहतर है।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा।

आज का मंत्र- सूर्य नमस्कार और दोनों हाथ के दर्शन से काम बनेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अनुकूल रहेगा। बिजनेस नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। व्यापारियों को आज अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। जातक के लिए कुछ मामलों में बहुत धैर्य रखना पड़ सकता है। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवन में होने वाला बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- गायत्री मंत्र का जप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले नई योजनाओं पर काम करने का है। किसी मामले में आपको लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। पैसों के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। आय में नुकसान हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

आज का शुभ रंग- आसमानी।

आज का मंत्र- शनिदेव की पूजा और दान करें

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में सफलता वाला दिन है। अपने साथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- गरीबों को भोजन दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपके कुछ निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपके अपने भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले मिला-जुला रहने वाला है। जातक के सामने धन लाभ के अवसर आएंगे। कुछ जरूरी कामों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज पैसा कहीं फंस सकता है। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे।

आज का शुभ रंग-नीला

आज का मंत्र- काले रंग के कपड़े ना पहनें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले अच्छी खबर मिल सकती है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में सोच-समझ कर फैसला लें। अपने कार्यों की योजनाओं में बदलाव करेंगे। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- हरे रंग का रुमाल पास में रखें लाभ मिलेगा।

Next Story