दोस्त की बर्थडे पार्टी में मजे से गा रहा था गाना...फिर मालूम हुआ फट गए फेफड़े, कराया गया अस्पताल में भर्ती

नईदिल्ली 2 दिसंबर 2021 I दुनिया में हर शख्स का बर्थडे (Birthday) खास होता है. अक्सर लोग इस दिन को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसे खतरनाक हादसे घट जाते हैं, जिसके बारे में इंसान सोचता तक नहीं है. इन दिनों फिर से एक ऐसी ही खबर लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी हुई है. जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक शख्स अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गाना गा रहा था और इसी वजह से उसके फेफड़े ही फट गए. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
दोस्त की बर्थडे पार्टी को यादगार बनाने के लोग क्या-क्या नहीं करते. तरह-तरह के सरप्राइज से दोस्त की पार्टी को खुशनुमा बनाने की कोशिश करते हैं. मगर चीन में ऐसी घटना सामने आई, जहां खुशी भरे पल गम में तब्दील हो गए। गाना गा रहे एक दोस्त के फेफड़ों ने जवाब दे दिया. इसके बाद यहां पर हड़कंप मच गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. दरअसल, यह घटना चीन के हुनान की है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां एक शख्स ने अपने सबसे करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसे खुश करने की योजना बनाई थी. दोस्त के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसने दिल खोलकर गाना गाया. लोग उसके गाने पर तालियां बजाते रहे लेकिन खुद उसके फेफड़ों ने जवाब दे दिया और उससे खून निकलने लगा.
दरअसल, यह घटना चीन के हुनान का है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक शख्स ने अपने सबसे करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसे खुश करने का प्लान बनाया। दोस्त के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए उसने दिल खोलकर गाना गाया। लोग उसके गाने पर तालियां बजाते रहे लेकिन खुद उसके फेफड़ों ने जवाब दे दिया और उससे खून निकलने लगा। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह शख्स कराओके पर गाना गा रहा था। गाना गाते-गाते शख्स इतना भावुक हो गया कि उसने एक लंबी तान छेड़ दी और यहीं उसके फेफड़ों ने यहां जवाब दे दिया। उसे अपने सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. वह अपनी सारी ताकत लगाकर ऊंचा सुर लगा रहा था, जो उसके फेफड़े बर्दाश्त नहीं कर पाए। उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने जब जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। डॉक्टरों ने उसके फेफड़ों का एक्स-रे कराया, जिसमें उन्हें छाती की त्वचा और फेफड़ों के बीच कुछ बबल्स नजर आए। डॉक्टरों ने इसे देखते ही बता दिया कि एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ने की वजह से उसके दाहिने फेफड़े फट गए। फिलहाल उसका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि समस्या गंभीर है लेकिन कुछ दिन में रिकवर हो जाएगा।
