Begin typing your search above and press return to search.

विरोध में उतरीं एक्ट्रेस: मॉडल के हरकत से चौंक गए लोग, VIDEO शेयर कर लिखा-माय...

विरोध में उतरीं एक्ट्रेस: मॉडल के हरकत से चौंक गए लोग, VIDEO शेयर कर लिखा-माय...
X

Elnaaz Naoroji

By NPG News

मुंबई I सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक हैरान करने वाल वीडियो सामने आया है. ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद लगातार जारी है, जिसमें काफी संख्या में लोगों की जान भी चली गई है. महसा अमीनी को लेकर महिलाएं ईरान में लगातार प्रदर्शन कर रही हैं, जिन्हें दुनियाभर से भी समर्थन मिल रहा है. ऐसे में ईरानी मॉडल एलनाज नौरोजी ने ऑन कैमरा कुछ ऐसा कर दिया है, जिस पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.


दरअसल, ईरान में चल रहे प्रदर्शनों को समर्थन करते हुए ईरानी मॉडल एलनाज नौरोजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो बुर्का पहने नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने धीरे-धीरे कर अपने सारे कपड़े उतार दी और आखिर में वो बिकिनी में नजर आई. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में कहीं भी, हर महिला को, चाहे वह कहीं से भी हो, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे पहन सकती है और जब भी या जहां चाहे उसे पहन सकती है. किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे अन्यथा कपड़े पहनने के लिए कहे. ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि सबके अलग विचार और विश्वास हैं और उनका सम्मान होना चाहिए. लोकतंत्र का मतलब होता, फैसला लेने की ताकत होना. हर महिला के पास अपने शरीर के लिए फैसला लेने की ताकत होनी चाहिए.


क्या है पूरा मामला?:- इस आंदोलन की शुरुआत इसी साल सितंबर महीने में हुई थी, जब 22 साल की महसा अमीनी को सही तरीके से हिजाब नहीं पहनने की वजह से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. तीन दिन बाद थाने में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. इस घटना के बाद ईरान में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन होने लगे. सोशल मीडिया के जरिए ये आंदोलन पूरी दुनिया तक पहुंच गया. इसके बाद हॉलीवुड से बॉलीवुड तक में इसको लेकर आवाज उठाई जा रही है.




Next Story