Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: जस्टिन बीबर को खतरनाक बीमारी, आधा चेहरा हुआ पैरालाइज... कहा- हंस भी नही सकता

VIDEO: जस्टिन बीबर को खतरनाक बीमारी, आधा चेहरा हुआ पैरालाइज... कहा- हंस भी नही सकता
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 जून 2022 I दुनिया के सबसे मशहूर सिंगर में से एक जस्टिन बीबर का गाना हर देश में सुना जाता है और करोड़ो लोग उनके फैंस है. लेकिन अब उनके चाहनेवाले के लिए बुरी खबर आ रही है. जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वह उन्हें एक खतरनाक बीमारी हो गई है.

दरअसल, उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया है और प्रशंसकों को ये भी दिखाया कि वो इस वजह से न तो दाईं ओर पलक झपका सकते हैं और न ही मुस्कुरा सकते हैं। सिंगर ने खुलासा किया कि यही कारण था कि उन्हें जस्टिस वर्ल्ड टूर को रोकना पड़ा। बता दें कि Ramsay Hunt Syndrome की जटिलता तब होती है जब प्रकोप कान के पास चेहरे की नसों को प्रभावित करता है. चेहरे के लकवे के अलावा, ये बहरेपन का भी कारण बन सकता है. बीबर ने एक वीडियो में समझाया, "जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी एक आंख नहीं झपक रही है, मैं अपने चेहरे के इस तरफ मुस्कुरा नहीं सकता, यह नथुना नहीं हिल रहा." "तो, मेरे चेहरे के इस तरफ पूरी तरह से लकवे का शिकार है. इसलिए जो लोग मेरे अगले शो के रद्द होने से निराश हैं, उन्हें मैं ये कहना चाहता हूं कि शारीरिक रूप से कांसर्ट करने में सक्षम नहीं हूं. यह बहुत गंभीर है, जैसा कि आप देख सकते हैं." गायक ने कहा कि वह फैसियल एक्सर्साइज कर रहे हैं. साथ ही पूरे तौर पर आराम कर रहे हैं ताकि वो पूरी तरह से ठीक हो सकें और वो कर पाएं, जो करने के लिए वो पैदा हुए है.

बता दें कि यह तीसरी बार है जब बीबर का दौरा स्थगित किया गया है. इससे पहले कोविड -19 महामारी के कारण दो दौरे स्थगित हुए थे, जब वो कोरोना संक्रमित हो गए थे. उनकी पत्नी हेली बीबर को भी कोरोना हुआ था. हाल ही में पत्नी हेली के दिमाग में खून का थक्का जमने से भी स्ट्रोक आया था.

Next Story