Begin typing your search above and press return to search.

कुलदीप सिंग जुनेजा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल की अध्यक्षता में 70वां मण्डल सम्मिलन दिनांक 26.04.2022 को समपन्न...

कुलदीप सिंग जुनेजा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल की अध्यक्षता में 70वां मण्डल सम्मिलन दिनांक 26.04.2022 को समपन्न...
X
By NPG News

रायपुर 27 अप्रैल 2022 I छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 70वां मण्डल सम्मिलन दिनांक 26.04.2022 को माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल, कुलदीप सिंग जुनेजा की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। बैठक में विधायक एवं सदस्य संचालक मण्डल अनिता शर्मा, विधाायक एवं सदस्य संगीता सिन्हा, सदस्य संचालक अजय साहू, विनोद तिवारी, वित्त विभाग छत्तीसगढ शासन से विशेष सचिव सुश्री शीतल शारस्वत, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जय प्रकाश मौर्य तथा आयुक्त छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल डॉ. अय्याज एफ. तंबोली उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम मण्डल के 69वें मण्डल सम्मिलन के लिए गए निर्णय के कार्यवाही विवरण की पुष्टि एवं पालन प्रतिवेदन से मण्डल सम्मिलन में अवगत कराया गया। माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल,कुलदीप सिंग जुनेजा ने बताया की मण्डल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 01.10.2021 से राज्य शासन के समान मंहगाई राहत की पुनरीक्षित दरें लागू किये जाने का निर्णय लिया गया।

जुनेजा ने बताया कि दीर्घ समय से रिक्त चिन्हांकित आवासीय/व्यवसायिक संपत्तियों को विक्रय योजना के तहत बेस रेट पर विक्रय करने एवं विशेष भाडाक्रय योजना तथा वन टाईम सेटलमेंट योजना के अंतर्गत संपत्ति के विक्रय की अवधि को 31 मार्च 2023 तक बढाने का निर्णय लिया गया। हितग्राही संपत्ति लेकर इस छूट का लाभ ले सकेंगें। साथ ही राजीव नगर आवास योजना, मुरमुंदा कुम्हारी के ई.डब्ल्यू.एस., एल.आई.जी. एवं एम.आई.जी. वर्ग के कुल 226 भवनों जिनका मूल्य राशि रू. 8.00 लाख से 26.90 लाख तक तथा सामान्य आवास योजना अभिलाषा परिसर तिफरा बिलासपुर फेस-02 के एल.आई.जी., एम.आई.जी. एवं एच.आई.जी. प्रकार के कुल 111 भवनों जिनका मूल्य राशि रू. 28.85 लाख से 1.54 करोड़ तक है के विक्रय हेतु ब्रोशर विमोचन किया गया।

Next Story