Begin typing your search above and press return to search.

पकड़ाए हत्याकांड के तीन औऱ आरोपी, नाबालिक की हत्या कर थे फरार

पकड़ाए हत्याकांड के तीन औऱ आरोपी, नाबालिक की हत्या कर थे फरार
X
By NPG News

बिलासपुर,2 मार्च 2022। न्यायधानी में हत्याकांड व जानलेवा हमले के तीन और आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनो आरोपी नाबालिक है। ज्ञातव्य हैं कि दिनांक 25 फरवरी की दोपहर राजीव गांधी चौक के पास रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिक नवीन महादेवा पिता सन्तोष महादेवा,अपने साथी मंझवापारा निवासी 18 वर्षीय उदय चक्रवर्ती पिता कामेश्वर चक्रवर्ती के साथ सिविल लाईन थाना क्षेत्र के समता कालोनी गार्डन गैस गोदाम गली के पास खड़े थे। तभी कुछ युवकों ने आकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में 17 वर्षीय नाबालिक नवीन महादेवा की मौत हो गयी। तो वही उदय गम्भीर रूप से घायल हो गया। उदय की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेकाहारा रिफर करवाया गया।

घायल के मित्र प्रार्थी मोहम्मद शाकिर की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू की। पुलिस ने हत्याकांड के दिन ही हत्या में शामिल 4 नाबालिकों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया था।

पुलिस को जांच में अन्य आरोपियो की तलाश थी। फरार आरोपियों में से तीन आरोपियो को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों की शिनाख्त प्रार्थी मोहम्मद शाकिर से करवाई गई। प्रार्थी ने तीनों को पहचान लिया। गिरफ्तार तीनो आरोपी नाबालिक हैं। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश कर रही हैं।

Next Story