Begin typing your search above and press return to search.

रेल्वे सम्पति को तोड़फोड़ करने वालो को आजीवन नौकरी से किया जाएगा वंचित...रेल्वे ने जारी किया आदेश

रेल्वे सम्पति को तोड़फोड़ करने वालो को आजीवन नौकरी से किया जाएगा वंचित...रेल्वे ने जारी किया आदेश
X
By NPG News

दिल्ली 29 जनवरी,2022- भारतीय रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों को अब अपनी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहना होगा. रेल मंत्रालय की तरफ से जारी नए आदेश के अनुसार, अगर रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाए हुए पाए जाते हैं, तो नौकरी हासिल करने पर आजीवन रोक लग सकती है. इतना ही नहीं रेलवे की सुरक्षा को लेकर मंत्रालय कड़ी निगरानी रखने की भी तैयारी कर रहा है. मंत्रालय ने उम्मीदवारों को 'गुमराह' नहीं होने की सलाह दी है.

रेलवे मंत्रालय की तरफ से हाल ही में आदेश जारी किया गया. रेल मंत्रालय की ओर से आज जारी एक सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि उसके संज्ञान में ये बात आई है कि रेलवे की नौकरी के आकांक्षी उम्मीदवार बर्बर/गैरकानूनी गतिविधियों जैसे कि रेल की पटरी पर विरोध प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने और रेल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने आदि गतिविधियों में शामिल हैं.

मंत्रालय ने इसे अनुशासनहीनता बताया है और कहा है कि इसमें शामिल लोग नौकरी के लिए अयोग्य हो सकते हैं. बयान के अनुसार, 'इस तरह की गुमराह करने वाली गतिविधियां अनुशासनहीनता का उच्चतम स्तर है. यह ऐसे उम्मीदवारों को रेल/सरकारी नौकरी के लिए अनुपयुक्त बनाती हैं.'

मंत्रालय ने चेताया कि इस तरह की गतिविधियों की वीडियो के जरिए जांच की जाएगी. साथ ही इस काम में विशेष एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी. आगे कहा गया है, 'इसके बाद इन गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्हें रेलवे की नौकरी प्राप्त करने के संबंध में आजीवन प्रतिबंधित भी किया जा सकता है.' रेलवे ने सलाह दी है, 'वे गुमराह न हों या ऐसे तत्वों के प्रभाव में न आएं, जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं.'

Next Story