Begin typing your search above and press return to search.

70 साल की उम्र में पहली बार मां बनीं ये महिला...45 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

70 साल की उम्र में पहली बार मां बनीं ये महिला...45 साल बाद घर में गूंजी किलकारी
X
By NPG News

अहमदाबाद 20 अक्टूबर 2021। 70 साल की उम्र में अगर कोई महिला मां बने, तो इसे आप क्या कहेंगे? गुजरात के कच्छ में ऐसा ही हुआ है। 70 वर्षीय जीवूबेन राबरी ने शादी के 45 साल बाद एक बेटे को जन्म दिया है। जीवूबेन का तो दावा है कि वह किसी बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हैं।

महिला का कहना है कि वह 70 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं। जीवनबेन राबरी और उनके पति मालधारी (75) ने गर्व के साथ अपना बेटा पत्रकारों को दिखाया। दंपती ने बताया कि बच्चे का जन्म आइवीएफ तकनीक से हुआ है। राबरी और मालधारी गुजरात के एक छोटे से गांव मोरा के रहने वाले हैं। राबरी ने कहा कि उनके पास कोई पहचानपत्र नहीं है, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी उम्र 70 साल है।

इस सिलसिले में जानकारी देते हुए डॉ. नरेश भानुशाली ने बताया कि यहां आए दंपति की उम्र काफी ज्यादा है. इनको बच्चा होने की कोई उम्मीद नहीं थी. पहले हमने इनसे कहा था कि इस उम्र में बच्चा नहीं हो सकता. लेकिन इन लोगों को भगवान और डॉक्टर पर बहुत भरोसा था. डॉ. नरेश भानुशाली ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस दंपति ने कहा कि हमारे परिवार के अन्य लोगों को बड़ी उम्र में परिणाम प्राप्त हुआ है. इन लोगों ने कहा कि आप अपनी तरफ से कोशिश करें, फिर हमारी किस्मत. बुजुर्ग महिला ने टेस्ट ट्यूब बेबी से बच्चे को जन्म दिया है.

70 साल की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डा. नरेश भानुशाली ने दंपति से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उम्र अधिक होने और कुछ कठिनाईयों के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल है लेकिन दंपती ने भगवान पर विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन काम को संभव व आसान बना दिया।

2009 में दुनिया की सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकार्ड यूके की एलिजाबेथ एडिनी (Elizabeth Adeney) के नाम था जिन्होंने 2009 के मई में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए ही कराया गया था। यूके में 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए आइवीएफ की सुविधा नहीं थी इसके लिए एलिजाबेथ को यूक्रेन जाना पड़ा था।

Next Story