Begin typing your search above and press return to search.

थाने में खुद पर युवक ने लगाईं आग.... भाई बनाता रहा वीडियो, पहले भी कर चुका आत्महत्या का प्रयास

थाने में खुद पर युवक ने लगाईं आग.... भाई बनाता रहा वीडियो, पहले भी कर चुका आत्महत्या का प्रयास
X
By NPG News

बिलासपुर/5 फरवरी,2022- न्यायधानी के वीआईपी थाने में बीती रात एक युवक खुद को आग लगा कर घुस गया। आग की लपटों में घिरे युवक को देख कर पुलिसकर्मियो के होश उड़ गए। हैरानी की बात यह है कि युवक का भाई अपने भाई के जलने का वीडियो बना रहा था। युवक को सिम्स अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले भी जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना में रात को 12 बजे के बाद एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी तेल या पेट्रोल जैसा कोई ज्वनलशील पदार्थ डाल कर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद आग की लपटों से घिरा हुआ युवक सिविल लाईन थाना में घुस गया। युवक थाने में पुलिसकर्मियों के कक्ष तक पहुँच गया तभी पुलिसकर्मियों के उसे देख कर होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से आग बुझा कर युवक को ईलाज के लिये सिम्स में ले जाकर एडमिट किया। बताया जा रहा है कि जब युवक ने खुद को आग लगाया तब उसका भाई भी उसके साथ था और भाई की जान बचाना छोड़ घटना का वीडियो बना रहा था। दोनो भाइयों की हरकतों की वजह से दोनो के नशे में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शादीशुदा है युवक, दूसरी लड़की से प्रेम सम्बन्ध भी

आग लगाने वाले युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह पेंड्रा निवासी युवक समीर खान उर्फ जानू है जो कि चाय बेचने का काम करता है जो कुछ दिनों से बिलासपुर में आ कर कही रह रहा है। 32 वर्षीय जानू शादीशुदा होने के बाद भी विगत कुछ वर्षों से एक लड़की से प्रेम सम्बन्ध में था। सिम्स में पूछताछ में उसने बताया कि इस दौरान लड़की की मां को उसने 1 लाख 80 हजार रुपये रकम भी उधार दी थी। अब उस लड़की ने जानू से बातचीत बंद कर दी है। जानू द्वारा रकम वापस माँगे जाने पर माँ बेटी मुकर गए। जिसकी शिकायत उसने सिविल लाईन थाने में की है। थाने में जब उसे बयान के लिये बुलाया गया तो वह नही पहुँचा। तब सिविल लाईन थाने के कुछ पुलिसकर्मी उसके घर बयान लेने पहुँचे। इस दौरान भी जानू ने छत से कूद कर जान देने का प्रयास किया था।

घर वालो के मुताबिक एक बार वह स्टेशन में भी आत्महत्या के लिये चला गया था तब भी पुलिस ने उसे खोजा था। उसकी हरकतों को देखते हुए सिम्स के मनोरोग विभाग में उसका ईलाज भी चल रहा था। इस बीच कुछ दिनों पूर्व भी उसने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था। मामले की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप भी मौके पर पहुँच गए उसके बाद सिम्स पहुँच कर घटना की जानकारी ली। जानू ने पूछताछ में बताया कि उक्त युवक्ति के परिचित को उसने नया बस स्टैंड में पीटा भी था जिसके कारण उस पर सिरगिट्टी थाने में एफआईआर भी हुई थी। जले हुए युवक समीर खान को सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है तो वही उसके भाई को भी सिम्स के मेंटल विभाग में भर्ती किया गया है।

Next Story