Begin typing your search above and press return to search.

युवक को दहेज में चाहिए ऑडी कार, शादी के पहले ही की होने वाली पत्नी की जमकर पिटाई... दिनभर थाने में जुटे रहे दोनों पक्ष के लोग

युवक को दहेज में चाहिए ऑडी कार, शादी के पहले ही की होने वाली पत्नी की जमकर पिटाई... दिनभर थाने में जुटे रहे दोनों पक्ष के लोग
X
By NPG News

बिलासपुर 21 नवम्बर 2021। निजी संस्थान में काम करने वाले युवक ने शादी के एक दिन पहले दुल्हन के घर जाकर ऑडी कार की डिमांड कर दी। कार नही देने पर उसके बदले 40 लाख देने की डिमांड युवक ने की। दहेज में कार देने में समर्थ नहीं होने की बात कहने पर दुल्हे ने दुल्हन की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला बिगड़ता देख वह भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर वधु पक्ष के लोग सकरी थाने पहुंच गए। दिनभर मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। देर शाम को वर पक्ष के लोगों ने सगाई और शादी की तैयारी में खर्च हुए स्र्पये वापस देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।

मंगला में रहने वाली युवती का विवाह कोरबा के दीपका में रहने वाले एसीसीएल कर्मी नरेंद्र द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी से हुई थी। प्रकाश रायपुर के कार शो रूम में कार्यरत हैं। बीते 11 अक्टूबर को उनकी सगाई हुई। इस दौरान वधु पक्ष की ओर से दुल्हें को दो लाख स्र्पये और सोने की अंगुठी दी गई। 20 नवंबर को दोनों का विवाह तय हो गया। वधु पक्ष की ओर से शादी की पूरी तैयारी कर ली गई। सकरी के गणेश वाटिका भवन में बारातियों को ठहराने और विवाह की तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार की शाम दुल्हे का परिवार भी बिलासपुर पहुंच गया। शुक्रवार की ही शाम दुल्हा अचानक दुल्हन के मंगला स्थित घर पहुंच गया। उसने दुल्हन के परिवार वालों से बातकर आडी कार की मांग की। अचानक मांग से दुल्हन और उसका परिवार सकते में आ गए। उन्होंने तत्काल उसकी मांग पूरी करने में असर्मथता जताई। इस पर दुल्हा हुज्जबाजी पर उतर आया। इसका विरोध करने पर उसने दुल्हन की पिटाई भी कर दी। मामला बिगड़ते देख दुल्हा वहां से भाग खड़ा हुआ। मामले की शिकायत लेकर दुल्हन का परिवार सकरी थाने पहुंच गया। वहीं वर पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। दिनभर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे। पुलिस ने जब युवक का लोकेशन निकलवाया तो उसका लोकेशन धमतरी निकला। फोन से सम्पर्क करने पर युवक पहले बिलासपुर आने की बात कहता रहा फिर फोन स्विचऑफ कर दिया। देर शाम वर पक्ष के लोगों ने सगाई और शादी की तैयारियों में हुए खर्च( सूत्रों के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये) को देने राजी हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया। बारात बिना शादी और दुल्हन के ही कोरबा वापस लौट गई।

बिलासपुर एसपी दीपक झा ने बताया कि, वधु पक्ष वाले शिकायत ले कर थाना पहुँचे थे पर बाद में वर पक्ष से समझौता होने के कारण फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं । यदि अब भी लड़की वाले शिकायत करते हैं तो पुलिस नियमानुसार कर्रवाई करेगी l

Next Story