Begin typing your search above and press return to search.

युवक ने खाया जहर, परिजनों में पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप...

युवक ने खाया जहर, परिजनों में पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप...
X
By NPG News

धमतरी 21 अक्टूबर 2021। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा में बुधवार को एक युवक ने जहर सेवन कर लिया... जिसे गंभीर हालात में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... इस मामले में युवक के माता - पिता ने अर्जुनी थाने के एक एएसआई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है... दरसअल 3 अक्टूबर को युवक जितेंद्र साहू का अपने पिता के दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था... जिसके बाद पिता के दोस्त ने जितेंद्र के खिलाफ अर्जुनी थाने में मारपीट की शिकायत किया था... जितेंद्र के पिता ओमप्रकाश साहू और मां केशरी बाई साहू ने बताया की मामले की समझौता के लिए अर्जुनी के थाना के एएसआई ने एक लाख 20 हजार रुपये मांगे थे ...वहीँ पैसे नहीं देने पर किसी भी मामले में जेल भेजने की बात कही कही थी ...,जिससे डरकर पुत्र जितेंद्र ने 80 हजार रुपये पुलिस को दिये थे ...,बाकी बचे 40 हजार के लिए आज बुधवार 11: 44 बजे फिर से एएसआई फोन लगाया था... जिससे परेशान जितेंद्र साहू अपने में जहर सेवन कर लिया..वहीँ इस मामले में प्रताड़ित करने वाले पुलिस के खिलाफ अब कार्रवाई की मांग कर रहे है...वहीँ इस मामले में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन वाजपेयी ने बताया कि अभी न्यूज पढ़ा हूं कोई शिकायत नहीं मिली है ...जितेंद्र साहू है कोई बोडरा का जहर खा लिया है स्टाफ को भेजा हूँ तहसीलदार बयान लेगा उसका...वहीँ इस मामले में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि मैं आपसे सुन रहा हूँ मीडिया से सुन रहा हूँ जो भी तथ्य सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

Next Story