Begin typing your search above and press return to search.

आसमान से मछलियों की बारिश... बाल्टी-टोकरी में भरकर ले जाते रहे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

आसमान से मछलियों की बारिश... बाल्टी-टोकरी में भरकर ले जाते रहे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 जनवरी 2022 I अचानक से तूफान आए और आसमान से मछलियों की बारिश होने लगे तो आपको कैसा लगेगा. हाल ही में अमेरिका के टेक्सास में स्थित एक कस्बे में ऐसा ही हुआ. इस कस्बे में हुई बारिश के साथ आसमान से मछलियां भी गिर रही थीं. यह कस्बा अरकन्सास की सीमा पर स्थित है. लोगों ने मौके का फायदा भी उठाया. मछलियों को जमा करके घर ले गए इंटरनेट के जमाने में कब क्या सूचना मिल जाए. इसका अंदाजा किसी को नहीं है. ताजा खबर में पता चला है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां आसमान मे मछलियों की बारिश होती है. यही नहीं बारिश तकरीबन 100 साल पहले से होती है. जो भी इस खबर को पढ़ता है बस चौक जाता है. क्योंकि ये अजब-गजब कहानी सोचने पर मजबूर कर देती है. सोशल मीडिया पर मॅाक्सिको देश की मछलियों वाली तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. लोग इस कमेंट्स भी अपने-अपने अंदाज में कर रहे हैं. आपको बता दें कि साल में दे से तीन बार मछलियों की बारिश होती है. यह चौकाने वाली बारिश कई बार गर्मियों की शुरुआत में ही हो जाती है. आसमान से पानी, बर्फ या ओले गिरें, ये तो आपने देखा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने आसमान से मछलियों की बारिश होते देखा है। शायद नहीं, लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां हर साल मछलियों की बारिश होती है।आसमान से जब मछलियों की बारिश शुरु हुई तो पहले सभी को लगा कि ओला गिर रहे हैं. इसलिए कोई बाहर नहीं निकला. लेकिन जब बारिश थमी, तब लोगों ने देखा कि यह कोई सामान्य बारिश नहीं थी. पूरे टेक्सारकाना कस्बे में चारों तरफ मछलियां पड़ी थीं द टेक्सारकाना गजट अखबार ने एक टायर बेचने वाली एजेंसी के मैनेजर टॉम ब्रिघम के हवाले से लिखा है कि उन्होंने आसमान से मछलियों को गिरते हुए देखा था.

खबरों के मुताबिक पता चला है कि मछली की वर्षा के पीछे अटलांटिक महासागर जिम्मेदार है. अटलांटिक महासागर और होंडुरास के बीच की दूरी केवल 200 किलोमीटर है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अटलांटिक महासागर के कारण मछलियों की बारिश होती है. लेकिन यहां रहने वाले लोग कुछ और ही मानते हैं. वे इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं. मछली की बारिश से पहले मूसलाधार बारिश कहा जाता है कि मूसलाधार बारिश मछली बारिश से पहले गिरती है और बिजली इतनी जोर से पड़ती है कि कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करता है. बताया गया कि होंडुरन लोगों की मान्यता है कि 19वीं शताब्दी में यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, जिसके कारण लोग भूखे मर रहे थे. यह सब वहाँ रहने वाले स्पेनिश पुजारी से नहीं देखा जा सकता था. इसलिए उन्होंने तीन दिन और तीन रात तक लगातार प्रार्थना की. स्पेन के पादरी ने भगवान से चमत्कार करके यहां के गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा. कहा जा रहा है कि पादरी की प्रार्थना से होंडुरास में अंधेरा छा गया और फिर अचानक आसमान से मछलियों की बारिश हुई. बताया गया कि लगभग 100 साल से यहां मछलियों की बारिश हो रही है.

Next Story