Begin typing your search above and press return to search.

शादी के मंडप में दुल्हन की निकल गई चीख, दूल्हे का एक अंग देखकर किया शादी से इनकार.. जानिए पूरा मामला

शादी के मंडप में दुल्हन की निकल गई चीख, दूल्हे का एक अंग देखकर किया शादी से इनकार.. जानिए पूरा मामला
X
By NPG News

नईदिल्ली 21 दिसंबर 2021 I शादी की चल रही रस्मों के बीच दुल्हन के मुंह से उस समय चीख निकल गई जब वह दुल्हे के एक कटे अंग को देख लिया। यह हैरान करने वाला मामला उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। वही दुल्हन के शादी से इनकार करने पर विवाह रूक गया और जब लड़की तैयार नही हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा गया। दरअसल, अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली में एक शादी हो रही थी. शादी समारोह में बारातियों को बेहतर स्वागत भी हुआ. स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई. उसके बाद मंडप में शादी की दूसरी रस्मों के लिए वे पहुंचे.

दुल्हन की निकल गई चीख :- मंडप में मांग भराई भी हो गई लेकिन जब कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने के लिए दूल्हे ने अपना हाथ बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई. दुल्हन ने उसी समय शादी की रस्मों को पूरी करने से मना कर दिया क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन अंगुलिया कटी हुईं थीं. दुल्हन ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के हाथों की अंगुलियां कटी होने की जानकारी छिपाई और सभी को धोखे में रखा. यह भी आरोप है दुल्हन पक्ष को इस बात की जानकारी नहीं थी इसलिए दोनों तरफ के बिचौलियों को बंधक बना लिया गया. दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोंक हुई और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर रात भर चलता रहा कोई भी एक-दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं था. इस बारे में दूल्हा पक्ष का कहना था कि अंगुलियों के बारे में दुल्हन पक्ष को बता दिया गया था. शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका था लेकिन दुल्हन ने विदाई से ही इनकार कर दिया. इस हंगामे की सूचना पुलिस तक भी पहुंची और पुलिस मौके पर भी पहुंची. ग्राम प्रधान की मौजूदगी में इस मामले में समझौता हुआ और फिर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही खाली बारात लेकर वापस जाना पड़ा.

Next Story