Begin typing your search above and press return to search.

शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार मामा भांजे खड़ी ट्रेलर में जा घुसे... एक की मौत, दूसरा गंभीर

शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार मामा भांजे खड़ी ट्रेलर में जा घुसे... एक की मौत, दूसरा गंभीर
X
By NPG News

धमतरी 10 फरवरी 2022. धमतरी में लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ती ही जा रही है. आए दिन सड़क हादसा में किसी न किसी की मौत हो रही है.अब बीती रात मॉडमसिल्ली रोड पर मारदापोटी के पास ट्रेलर खराब होने के कारण रोड पर खड़ी थी, जिसमें बाइक सवार दो लोग जा घुसे है. इस हदासे में एक की मौत हो गयी. वहीँ दूसरे का पैर फैक्चर हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक करियापहाड़ नरहरपुर निवासी मामा भांजा धमतरी के डोमा शादी कार्ड बाटने गए थे. जहाँ से दोनों अपने बाईक cg 05 s-8824 पैशन प्रो वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान केरेगांव थाना इलाके के मारदापोटी के पास सड़क पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक जा घुसी.

बताया जा रहा कि सड़क पर अंधेरा होने के चलते बाईक सवार मामा भांजा खड़ी ट्रेलर से जा टकराए. इस घटना में रोहित चक्रधारी की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही संदीप चक्रधारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है. घटना लगभग बुधवार की रात 8 बजे की बताई जा रही है.

इधर हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग और केरेगॉव थाना प्रभारी रामनरेश सिंह सेंगर,एसआई नाग, कांस्टेबल युवराज साहू ,विजय राजपूत घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल भेजवाया. साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दे की धमतरी में आये दिन हो रहे सड़क हादसे में 15 दिन के अंदर 5 से 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

Next Story