Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षिका से रेप: घर घुसकर नगर पंचायत कर्मी ने शिक्षिका से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार...

शिक्षिका से रेप: घर घुसकर नगर पंचायत कर्मी ने शिक्षिका से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार...
X
By NPG News

कांकेर 6 मई 2022। घर घुसकर शिक्षिका से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आधी रात को घर घुसकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

जानकारी के अनुसार घटना बीते 25 अप्रैल की है। कांकेर जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल में 36 वर्षीय शिक्षिका पदस्थ है। साथ ही पखांजुर में किराये के घर में रहती है। वहीँ उनके पति स्वास्थ्यगत कारणों के चलते अपने गृह ग्राम में रहते है।

शिक्षिका की शिकायत के मुताबिक, नगर पंचायत का कर्मचारी आशीष सरकार लगातार छेड़छाड़ करते रहता है। 25 अप्रैल को जब शिक्षिका घर मे अकेली थी तो आशीष सरकार उसके घर मे घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने जब इस बारे में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दुष्कर्म की घटना के बाद डरी सहमी शिक्षिका ने लोक लाज के भय से इसकी शिकायत किसी से नहीं की। बाद में पति व अन्य परिजनो को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर पखांजूर थाने पहुँचे और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में बलात्कार व एक्ट्रोसिटी का मामला दर्ज कर आरोपी नगर पंचायत कर्मी आशीष सरकार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया है।

Next Story