
बिलासपुर 30 जनवरी 2022। अटल बिहारी वाजपेयी के शिक्षण विभाग के खाद्य प्रसंस्करण एवम प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र/छात्रा के द्वारा व्यापम द्वारा विज्ञापित खाद्य निरीक्षक के रिक्त 84 पदों की भर्ती में प्राथमिकता हेतु सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता संरक्षण विभाग महानदी भवन नया रायपुर, संचालक/ अपर संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता विभाग इंद्रावती भवन अटल नगर , सचिव छत्तीसगढ शासन साम्न्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नया रायपुर ,परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यापम भवन एवम माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मान भूपेश बघेल जी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमर जीत सिंह भगत जी को छात्रों द्वारा आवेदन पत्र दिया गया और अनुरोध किया किया गया की इस विषय को गंभीरत से ले विभिन्न प्रकार के फूड सेफ्टी ऑफिसर में विशेषज्ञ विषय में जैसे कि अन्य राज्यों में फूड टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की योग्यता वांछित रखी जा रही है जो की एक खाद्य निरीक्षक से संबंधित विषय है क्युकी खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी इन छात्र छात्राओं को दिया जाता है परंतु राज्य शासन द्वारा जारी होने वाले आवेदन फूड विषय के लोगों के लिए कोई विशेष स्थान नहीं है, व्यापम द्वारा लिए जाने वाले परीक्षा में किसी भी स्नातक धारी को खाद्य निरीक्षक का पद दे दिया जाता जिसकी वजह से विशेष जानकारी नहीं होने की वजह से खाद्य विभाग को विभिन्न तरह की जो की इस पद के लिए विशिष्ट शिक्षण एवम प्रशिक्षण प्राप्त स्नातक डिग्री धारी हैं जो की खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विशेष जानकारी एवम योग्यता रखते हैं और इस विषय में पारंगत है इस लिए खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग को खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री धारी योग्य व्यक्ति मिले इस संबंध में छात्राओं द्वारा आवेदन दिया गया जिसमे ईश्वर धनकर , अनुराग साहू , कृष्ण कांत एवम अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।
