Begin typing your search above and press return to search.

कीनाराम बाबा और अघोरेश्वर भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण

कीनाराम बाबा और अघोरेश्वर भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण
X
By NPG News

सोगड़ा (जशपुर)। श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम ने ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी तथा चिट्कवाइन अभेद आश्रम में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।


पूज्य बाबा ने पूर्वाह्न 10:15 बजे सोगड़ा आश्रम में महाराजश्री की प्रतिमा का अनावरण करके माल्यार्पण व आरती-पूजन किया। पुनः सायं 5:30 बजे पूज्यपाद बाबा ने जशपुर जनपद के ही चिट्कवाइन अभेद आश्रम में स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रतिमा का अनावरण करके विधिवत् पूजन और आरती किया। इस अवसर पर दोनो ही आश्रमों के आश्रमवासी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।


Next Story