Begin typing your search above and press return to search.

बोन कैंसर से चला गया श्याम,राम रह गया अकेले, मैत्री बाग में सफेद शेर की हुई मौत

बोन कैंसर से चला गया श्याम,राम रह गया अकेले, मैत्री बाग में सफेद शेर की हुई मौत
X
By NPG News

दुर्ग 19 अक्टूबर 2021. भिलाई के मैत्री बाग में 6 साल के सफेद बाग श्याम की मौत हो गई।श्याम बोन कैंसर से पीड़ित था।सितम्बर 2015 में गंगा और सतपुड़ा के प्रजनन से सफेद बाघ राम और श्याम हुए थे।जन्म के बाद दोनों को एक ही केज में रखा गया था।हालांकि दर्शकों से इन्हें दूर ही रखा गया था।इनकी माँ ने ही जन्म के 5 दिनों बाद इन पर हमला कर दिया था जिसके कारण इन दोनों के एक एक पैर जख्मी हो गए थे।बाद में ज्यादा चोट के कारण जहर फैलने से श्याम का एक पैर काटना पड़ा था। श्याम की जैसे जैसे उम्र बढ़ी पैर काटने के बाद भी घाव बढ़ता गया। श्याम पिछले कुछ समय से बोन केंसर से पीडित था,जिसकी कल शाम मौत हो गई। आज श्याम का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।श्याम की मौत के बाद से ही राम उदास लग रहा हैं। मैत्री बाग की स्थापना सन 1972 में रूस और भारत की मैत्री के स्वरूप की गई थी।

Next Story