श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर फ्री हेल्थ कैंप, मुफ्त जांच और इलाज का सुनहरा मौका, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
Shri Venkatesh Superspeciality Hospital: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 7 अप्रैल 2026 को “सेहत का उत्सव” थीम के तहत एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रायपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 7 अप्रैल 2026 को “सेहत का उत्सव” थीम के तहत एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श देंगे।
शिविर में प्रो. डॉ. संदीप चंद्राकर (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी), डॉ. संजीव गुप्ता (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. निमेष नेभानी (ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट), डॉ. चंद्रकांत उसेंडी (इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. वर्षा विश्वनाथ (रेस्पिरेटरी मेडिसिन), डॉ. शिवम पटेल (नेफ्रोलॉजी), डॉ. शीतल इंगले (इंटरनल मेडिसिन) और डॉ. नलिनेश शर्मा (फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन) अपनी सेवाएं देंगे।
इस दौरान मरीजों को सभी आवश्यक जांचों पर 25% तक की विशेष छूट भी दी जाएगी, जो नए पंजीकृत मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए अस्पताल से संपर्क कर स्लॉट सुरक्षित किया जा सकता है।
