सर्वेश्वरी समूह के पड़ाव आश्रम में गणेशजी का पूजन किया बाबा संभव राम जी ने

X
By - NPG News |
Published Time : 31 Aug 2022 6:24 PM IST
Updated Time : 2022-08-31 12:56:52
पड़ाव (वाराणसी)। अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने गणेश पीठ प्रांगण में स्थित प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विधिवत पूजन-आरती किया गया। पूज्य बाबा जी ने पूजन के उपरांत गणेश जी की परिक्रमा किया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी गणेश जी पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण कर प्रणाम निवेदित करते हुए परिक्रमा किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
Next Story
-
Home
-
Menu

