Begin typing your search above and press return to search.

सलमान के भाई सोहेल खान पत्नी से लेंगे तलाक: 24 साल पहले भागकर की थी शादी, फैमिली कोर्ट में दी अर्जी...

सलमान के भाई सोहेल खान पत्नी से लेंगे तलाक: 24 साल पहले भागकर की थी शादी, फैमिली कोर्ट में दी अर्जी...
X
By NPG News

मुंबई 13 मई 2022। बॉलीवुड का एक और पसंदीदा स्टार कपल जल्द ही अलग होने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव की, जो जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। सीमा और सोहेल को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक की अर्जी दी है। पहले भी चर्चे थे कि दोनों अलग रह रहे हैं। सीमा के सोशल मीडिया पर भी उनके बच्चों के साथ ही तस्वीरें दिखाई देती हैं। सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान।

इससे पहले बीते दिनों ही सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान के तलाक को पांच साल पूरे हुए थे। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 11 मई 2017 को दोनों ने अपने 18 साल लंबे रिश्ते का अंत कर दिया था।

सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है। उन्होंने सोहेल खान से साल 1998 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम योहान और निर्वाण है. अब शादी के 24 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं. 2017 में भी सोहेल और सीमा के अलग होने की खबरें आई थीं। इतना ही नहीं सोहेल और सीमा को नेटफ्लिक्स शो 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में अलग-अलग रहते हुए भी देखा गया था। इस शो के बाद अफवाह क्लियर हो गई थी कि दोनों अब साथ नहीं हैं।

Next Story