
बिलासपुर I बिल्हा जनपद पंचायत के सभापति पर फार्म हाउस में काम करने वाली महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। महिला की शिकायत पर कोनी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। उसे अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य फरार हो गया है। बिल्हा क्षेत्र के लोफंदी निवासी शिवानंद सराफ बिल्हा ब्लाक का जनपद सदस्य है। इसके अलावा बिल्हा जनपद पंचायत में सभापति भी है गांव में ही उसका फार्म हाउस है यहां काम करने आने वाली महिला ने शिवानंद पर आरोप लगाया है कि जनपद सभापति ने उसे शादी करने का झांसा दिया इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा महिला ने जब शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा दबाव बनाने पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया ,महिला ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है।
इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। उसे अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य सभापति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है जनपद सदस्य बेलतरा विधायक और जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष का खास समर्थक है इसलिए उन्होंने अपने समर्थक को बचाने की जोर आजमाइश की पर असफल रहें। फ़िलहाल पुलिस भी दबाव में है यही कारण है की फरार आरोपी को खोजने में पुलिस ज्यादा जोर नहीं लगा रही है। जहा एक तरफ पुलिस महिला संबंधी अपराध पर जुर्म दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश देती है वही दूसरी तरफ आरोपी को बचाने में मदद भी कर रही है।
