अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भाषण और कविता से गूंजा पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय
रायपुर: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को उजागर किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। हमें महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर और सहयोग प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व तथा समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
महाविद्यालय के चेयरमैन सुशील शुक्ला ने कहा कि महिला दिवस हमें यह संदेश देता है कि समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है जब महिलाएँ शिक्षित और सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव होगा।
अंत में उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, शिक्षा और परिश्रम के बल पर वे अपने जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।