Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर। 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में रायपुर पुलिस के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ये प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफ़ल शूटिंग एसोसिएशन के द्वारा माना में आयोजित की गई थी। इस जीत पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें, वर्तमान में रायपुर में पदस्थ वैभव मिश्रा नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में भी बखूबी दो साल अपनी पदस्थापना के दौरान नक्सलियों से कई बार सामना कर चुके है। तत्कालीन दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में नक्सल अभियान में शासन की योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए याद किए जाते है।
Next Story
