Begin typing your search above and press return to search.

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप से चल रहा था ऑन डिमांड रैकेट... 4 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू, एक आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप से चल रहा था ऑन डिमांड रैकेट... 4 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू, एक आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

नोएडा 17 अक्टूबर 2021. एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एजेंसी ने एक आरोपी को सेक्टर-53 से गिरफ्तार किया है. इसी के साथ चार लड़कियों को भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी ऑन डिमांड देह व्यापार के लिए लड़कियों को भेजते थे. पुलिस ने एक कार सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी अपने ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे. जहां भी ग्राहक लड़कियां बुलाता था, वहां पर ही अपनी कार से छोड़ने पहुंच जाते थे। कई बार कैब से भी लड़कियों को भेजा जाता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्हाट्सएप और इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार का धंधा चला रहा था. यह लोग ग्राहकों से एडवांस में ऑनलाइन पेमें लेने के बाद ही उनके पास लड़कियों को भेजते थे. पुलिस ने आरोपी से एक कार सहित अन्य सामान बरामद किया है.

एएचटीयू की एक टीम और पुलिस ने सेक्टर-53 के एक होटल के सामने से देह व्यापार कराने वाले गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था और खुद ग्राहक बनकर पहुंची थी.

आरोपी की पहचान सेक्टर-71 निवासी सलमान के रूप में हुई है. वो मूलरूप से ओरैया के गांव दलीपपुर का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, दो मोबाइल और 500 रुपए बरामद किए हैं. इस मामले में एक आरोपी वांछित है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इंटरनेट और व्हाट्सएप के जरिए लोगों से बात करता था और व्हाट्सएप पर युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजता था. इसके बाद पूरी बात हो जाने के बाद अपनी कार से लड़की को उसके घर या होटल के कमरों तक पहुंचाता था. इसके लिए आरोपी एक ग्राहक से पांच से 20 हजार रुपए वसूलता था.

इस रकम का 40 प्रतिशत लड़कियों को दिया जाता था. बाकी रकम सलमान और उसका साथी आपस में बांट लेते थे. आरोपी नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों से संपर्क करता था. आरोपी सलमान के खिलाफ पहले में भी कई थानों में 10 केस दर्ज हैं.

एसीपी रजनीश वर्मा ने मामले में बताया कि आरोपी अपने ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे. जहां भी ग्राहक लड़कियां बुलाता था, वहां पर ये अपनी कार से लड़कियों को छोड़ने जाते थे. कई बार लड़कियों को कैब से भी भेजा जाता था.

पुलिस ने आरोपियों के पास से पश्चिम बंगाल की दो, गाजियाबाद और दिल्ली की एक-एक लड़की बरामद की है. इनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस ने चारों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है.

Next Story